सहायता

मदद और सहायता

भट्टा एक्सपर्ट ऐप या वेब डैशबोर्ड में कोई दिक़्क़त है? नीचे आम सवालों के जवाब हैं। जवाब न मिले तो टिकट दर्ज करें — हम आपको फ़ोन या व्हाट्सऐप पर जवाब देंगे।

Read in English

आम सवाल

OTP नहीं आ रहा

मोबाइल नंबर सही है और फ़ोन में नेटवर्क है, यह देखें। 1 मिनट रुककर "OTP दोबारा भेजें" दबाएँ। DND चालू होने पर भी OTP आता है; फिर भी न आए तो टिकट दर्ज करें।

पासवर्ड भूल गए

लॉगिन स्क्रीन पर "पासवर्ड भूल गए?" दबाएँ, मोबाइल नंबर डालें, OTP से नया पासवर्ड बनाएँ। इसके बाद बाकी फ़ोन से लॉगआउट हो जाएगा।

एंट्री सिंक नहीं हो रही

ऐप बिना इंटरनेट भी चलता है; एंट्री फ़ोन में सुरक्षित रहती हैं और इंटरनेट आते ही अपने-आप चढ़ जाती हैं। ऊपर की पट्टी में बची एंट्री दिखती हैं — "फिर से भेजें" दबाएँ। ऐप अनइंस्टॉल न करें, वरना बची एंट्री मिट सकती हैं।

ऐप कैसे डाउनलोड या अपडेट करें

ऐप जहाँ से इंस्टॉल किया था (Play Store) वहीं से अपडेट करें, या व्हाट्सऐप पर नया ऐप लिंक माँगें। "और" टैब में नीचे ऐप वर्ज़न दिखता है।

मुनीम, मैनेजर या ड्राइवर कैसे जोड़ें

मालिक "और → स्टाफ़" में जाकर नाम, मोबाइल नंबर और काम (मुनीम/मैनेजर/ड्राइवर) चुनें। स्टाफ़ उसी नंबर से OTP से लॉगिन करेगा।

भुगतान / सदस्यता

भट्टा चालू करने के लिए ऐप में भुगतान लिंक आता है (Razorpay — UPI, कार्ड, नेटबैंकिंग)। पैसा कट गया पर भट्टा चालू नहीं हुआ तो 30 मिनट रुकें, फिर टिकट में भुगतान का UTR/ID लिखें।

एक से ज़्यादा भट्टे

एक ही लॉगिन से कई भट्टे चला सकते हैं। ऊपर "भट्टे में" चिप दबाकर भट्टा बदलें या नया भट्टा जोड़ें।

खाता और डेटा हटाना

ऐप में "और → खाता और डेटा हटाएँ" से OTP डालकर हटा सकते हैं। पूरी जानकारी नीचे के लिंक पर है।

ज़रूरी लिंक

शिकायत / टिकट दर्ज करें