तरीका 1 — ऐप से (सबसे आसान)
- भट्टा एक्सपर्ट ऐप खोलें और लॉगिन करें (OTP या पासवर्ड से)।
- नीचे "और" टैब पर जाएँ और "खाता और डेटा हटाएँ" दबाएँ।
- स्क्रीन पर दिखेगा कि कौन-कौन से भट्टे आपके साथ हटेंगे। ध्यान से पढ़ें।
- "OTP भेजें" दबाएँ। आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर 6 अंकों का OTP आएगा।
- OTP डालें (चाहें तो कारण लिखें) और "हमेशा के लिए हटाएँ" दबाएँ।
- आप हर फ़ोन से लॉगआउट हो जाएँगे। अनुरोध दर्ज हो गया।
सिर्फ़ एक भट्टा हटाना है? मालिक उस भट्टे में जाकर "और → यह भट्टा हटाएँ" दबाएँ और पक्का करने के लिए भट्टे का पूरा नाम लिखें। बाकी भट्टे चलते रहेंगे।
तरीका 2 — ईमेल से
- अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी से [email protected] पर ईमेल भेजें।
- विषय (Subject) लिखें: "Delete my BhattaExpert account"।
- ईमेल में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, नाम और हटाने वाले भट्टों के नाम (या "सब") लिखें।
- अगर खाते में कोई ईमेल रजिस्टर नहीं है तो किसी भी ईमेल से मोबाइल नंबर के साथ लिखें — हम उस नंबर पर OTP या कॉल से पक्का करेंगे।
- हम 7 दिन के अंदर जवाब देंगे; उसके बाद वही नियम लागू होंगे जो ऐप से हटाने पर।
अनुरोध करते ही क्या होगा
- आपके सभी भट्टों की चल रही सदस्यता (subscription) तुरंत रद्द हो जाएगी — आगे रिन्यू नहीं होगी और बाकी भुगतान लिंक बंद हो जाएँगे।
- आप हर फ़ोन और ब्राउज़र से लॉगआउट हो जाएँगे।
- भट्टे बंद (लॉक) हो जाएँगे — आप और आपका स्टाफ़ (मुनीम, मैनेजर, ड्राइवर) कोई एंट्री नहीं कर पाएँगे।
- सदस्यता रद्द होना रिफ़ंड नहीं है। रिफ़ंड सिर्फ़ हमारी रिफ़ंड नीति के अनुसार मिलेगा।
30 दिन का समय — और फिर से भुगतान
- 30 दिन तक कुछ भी नहीं मिटाया जाता, ताकि गलती से किया अनुरोध रोका जा सके।
- रोकने के लिए 30 दिन के अंदर दोबारा लॉगिन करें और "हटाना रोकें" दबाएँ, या रजिस्टर्ड ईमेल से हमें लिखें।
- रोकने पर आपका डेटा बचा रहेगा, लेकिन पुरानी सदस्यता वापस नहीं आएगी — भट्टा चलाने के लिए आपको फिर से भुगतान करना होगा। पहले दिया पैसा नई सदस्यता में नहीं जुड़ेगा (रिफ़ंड नीति के अलावा)।
30 दिन बाद क्या मिटेगा
- आपका लॉगिन: नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, पासवर्ड और फ़ोटो। मोबाइल नंबर से दोबारा नया (खाली) खाता बन सकता है; पुराना डेटा वापस नहीं आएगा।
- आपके भट्टों में मज़दूरों, ठेकेदारों, ग्राहकों, सप्लायरों, ड्राइवरों की निजी जानकारी — फ़ोन, पता, बैंक/UPI, आधार, फ़ोटो, दस्तावेज़, आवाज़ और AI चैट।
- स्टाफ़ की पहुँच हमेशा के लिए बंद।
- यह हमेशा के लिए है, वापस नहीं हो सकता।
क़ानून के कारण क्या रखा जाता है
- टैक्स क़ानून (GST, आयकर, कंपनी क़ानून) के कारण बिल, भुगतान, खाता-बही और स्टॉक का हिसाब बिना नाम-पते के 8 साल तक बंद करके रखा जाता है, फिर पूरी तरह मिटा दिया जाता है।
- सुरक्षा लॉग अपने तय समय (90–400 दिन) बाद मिट जाते हैं; बैकअप की कॉपियाँ बैकअप पुराने होते ही हट जाती हैं।
अगर आप स्टाफ़ हैं (मुनीम, मैनेजर, ड्राइवर)
सिर्फ़ आपका लॉगिन और प्रोफ़ाइल हटेगा। भट्टा, उसका डेटा और सदस्यता मालिक की है और चलती रहेगी; आपकी की हुई एंट्री भट्टे के हिसाब में "Deleted user" के नाम से रहेंगी।
हटाने से पहले
- मालिक अपना पूरा डेटा पहले डाउनलोड कर लें (वेब डैशबोर्ड → Settings → Export)। अनुरोध के 30 दिनों में भी डाउनलोड हो सकता है।
- फ़ोन की सारी एंट्री सिंक (चढ़) होने दें — इंटरनेट चालू रखें।
- मज़दूरों और ग्राहकों का हिसाब पहले ही पूरा कर लें।
सवाल या शिकायत: [email protected] (30 दिन के अंदर जवाब)। पूरी नीति: डेटा हटाने की नीति

