सुविधाएँ

भट्टे के असली काम के हिसाब से बना

काम एक बार लिखें — भट्टा एक्सपर्ट उसे स्टॉक, मज़दूरी, खाते और आपके डैशबोर्ड तक ख़ुद पहुँचाता है। न दोबारा लिखना, न कुछ छूटना।

छँटाई के बाद सजे पकी ईंटों के चट्टे
ग्राहक के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंट लदाई

चार कदम में उत्पादन

पथाई, भराई, निकासी और छँटाई तारीख़ और गिनती के साथ — गीली मिट्टी से छँटे माल तक हर चक्कर का पता।

किस्म-वार स्टॉक

अव्वल, दोयम, चटका, सीधा चटका, पीला, टूट-फूट और रोड़ी — सबकी अलग लाइव गिनती। स्टॉक सिर्फ़ एंट्री से बदलता है।

मज़दूर और ठेकेदार

हज़ार के रेट या दिहाड़ी, ठेकेदार-वार काम, एडवांस और भुगतान। हर मज़दूर का बाकी अपने-आप निकलता है।

बिक्री और डिस्पैच

किस्म के हिसाब से बिक्री, ट्रॉली या ट्रक और ड्राइवर लगाएँ, और ग्राहक को SMS पर बिल का लिंक भेजें।

रोज़ की रोकड़

नकद, UPI या चेक से आया पैसा, बिल की फ़ोटो के साथ खर्च, और हर दिन के अंत में साफ़ जोड़।

मालिक का डैशबोर्ड

आज का उत्पादन, बिक्री, वसूली और स्टॉक एक स्क्रीन पर — और सबसे पहले किस पर ध्यान देना है।

ग्राहक खाता

हर ग्राहक का चलता खाता — बिल, जमा, एडवांस और बाकी — आपकी बही जैसा, पर हमेशा जुड़ा हुआ।

खरीद और ईंधन

कोयला, मिट्टी और बाकी खरीद सप्लायर-वार — ताकि पता रहे एक लाख ईंट असल में कितने की पड़ी।

हिंदी पहले

हर स्क्रीन, बिल और मैसेज हिंदी में। जो चाहे, अपने लिए English चुन ले।

बिना नेट चले

नेटवर्क जाने पर एंट्री फ़ोन में रहती है और बाद में बिना दोहराव के सिंक हो जाती है।

भूमिका और पहुँच

मालिक, मुनीम, मैनेजर और ड्राइवर को उतना ही दिखे जितना ज़रूरी। हर बदलाव का रिकॉर्ड।

रिपोर्ट और डाउनलोड

रोज़, हफ़्ते और पूरे सीज़न की रिपोर्ट, और जब चाहें पूरा डेटा डाउनलोड।

इस सीज़न का हिसाब, पूरा और पक्का।